ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गाजा के राहत केंद्र पर हाहाकार, 43 की मौत, भूख से तड़पती भीड़ में मची भगदड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 16, 2025

मुंबई, 16 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गाजा के खान यूनिस शहर में बुधवार को एक राहत वितरण केंद्र पर मची भगदड़ और हिंसा में 43 लोगों की जान चली गई। इनमें से 21 लोग खाना लेने की कोशिश में मारे गए, जबकि 15 लोग भगदड़ में कुचलकर मारे गए। घटना गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (GHF) के केंद्र पर हुई, जिसे इजराइली सेना संचालित करती है और जिसे अमेरिका से समर्थन प्राप्त है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना को जानबूझकर किए गए नरसंहार की संज्ञा दी और इसके लिए इजराइल और अमेरिका को दोषी ठहराया। मंत्रालय ने दावा किया कि यह हमला भूखे लोगों को मारने की साजिश का हिस्सा है। दूसरी ओर GHF ने हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है और इसके लिए हमास से जुड़े तत्वों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र पहले ही GHF के इन केंद्रों को मौत का जाल बता चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार मई के अंत से अब तक इन राहत केंद्रों पर या उनके आसपास 870 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने पहले इजराइल पर आरोप लगाया था कि GHF की ओर से दी जाने वाली राहत सामग्री में नशीली दवाएं छुपाकर दी जा रही हैं। ऑक्सीकोडोन नाम की नशीली गोली को आटे की बोरियों में भरकर बांटा जा रहा है, ताकि फिलिस्तीनियों को नशे का आदी बनाया जा सके। इसे इजराइल की एक रणनीतिक साजिश बताया गया है जिसमें वह नशे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। गाजा में अक्टूबर 2023 से शुरू हुए युद्ध में अब तक 58,573 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,39,607 लोग घायल हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 94 लोगों की जान गई है और 252 लोग घायल हुए हैं। 18 मार्च के बाद से करीब 7,750 लोगों की मौत हो चुकी है। जंग और पाबंदियों के कारण गाजा में भुखमरी ने विकराल रूप ले लिया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार गाजा के करीब 5 लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं और यदि पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो हर पांच में से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। गाजा के मीडिया कार्यालय ने दावा किया है कि इजराइली सेना गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी आबादी को खाली कराने की योजना के तहत जानबूझकर बमबारी, जबरन बेदखली और राहत रोकने जैसी रणनीतियां अपना रही है। इस हिंसा में अब तक 56,331 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजा की 70% से अधिक इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं और लगभग 85% आबादी यानी करीब 19 लाख लोग बेघर हो चुके हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.