ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

चेर्नोबिल परमाणु रिएक्टर पर ड्रोन हमला, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

मुंबई, 14 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन के चेर्नोबिल एटॉमिक प्लांट पर गुरुवार रात को ड्रोन हमला हुआ। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस अटैक का आरोप रूस पर लगाया है। ​​​​जेलेंस्की ने कहा कि गुरुवार देर रात विस्फोटकों से लैस एक रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल प्लांट के कॉन्क्रीट से बने सेफ्टी कवच पर हमला किया। हमले में इस कवच को नुकसान पहुंचा है। हालांकि रूस ने ऐसे किसी हमले से इनकार किया है। जेलेंस्की के मुताबिक, यह हमला तबाह हो चुके पावर रिएक्टर नंबर- 4 पर किया गया। हमले के चलते इमरात में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है। 1986 में हुए चेर्नोबिल ब्लास्ट के बाद रेडिएशन रोकने के कॉन्क्रीट की यह एक शील्ड बनाई गई थी। इसके अलावा किसी और नुकसान या रेडिएशन का लेवल बढ़ने की कोई खबर नहीं है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें चेर्नोबिल प्लांट की इमारत से तेज रोशनी निकलती दिख रही है। इसके बाद पूरा आसमान धुएं से भर जाता है। इंटरनेशल एटॉमिक एनर्जी ने बताया कि यूक्रेन में स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे यह हमला किया गया। दरअसल, 26 अप्रैल 1986 में चेर्नोबिल के न्यूक्लियर पावर प्लांट में ब्लास्ट हुआ था। यहां काम कर रहे 32 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। सैकड़ों कर्मचारी रेडिएशन की चपेट में आ गए थे। तब रूस नहीं सोवियत संघ होता था। इस ब्लास्ट में मारे गए लोगों की सही संख्या आज नहीं नहीं पता चल सकी है। हालांकि, 50 लाख लोग प्लांट में हुए हादसे से निकले रेडिएशन का शिकार बने थे। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से 4,000 से भी अधिक लोगों की मौत हुई। सोवियत संघ ने हमले को छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन स्वीडिश रिपोर्ट आने के बाद विस्फोट की बात मानी गई। सोवियत संघ के बंटवारे के बाद चेर्नोबिल यूक्रेन के हिस्से आ गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.