ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जर्मनी की विदेश मंत्री ने शी जिनपिंग को कहा तानाशाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 19, 2023

मुंबई, 19 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह कहा है। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में बेयरबॉक ने कहा- अगर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ जंग जीत जाते हैं तो ये दुनियाभर के दूसरे तानाशाहों जैसे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के लिए कैसा मैसेज होगा। बेयरबॉक ने आगे कहा था, इसीलिए यूक्रेन को यह युद्ध जीतना होगा। आजादी और लोकतंत्र को जीतना ही होगा। CNN के मुताबिक, विदेश मंत्री के बयान से नाराज चीन ने तुरंत अपने यहां मौजूद जर्मनी के राजदूत पैट्रीशिया फ्लोर को तलब कर दिया। उन्होंने पैट्रीशिया के सामने डिप्लोमैटिक लेवल पर विरोध जताया। तो वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, जर्मनी की तरफ से दिया गया बयान बेतुका और चीन की राजनीतिक गरिमा का उल्लंघन है। ये बयान चीन को उकसाने के लिए दिया गया है।

दरअसल, जुलाई 2023 में जर्मन सरकार ने पहली बार अपनी नई चाइना पॉलिसी पेश की थी। इस दस्तावेज में जर्मनी की चीन पर निर्भरता कम करने की बात कही गई थी। इस पॉलिसी के तहत जर्मनी ने रिसर्च में सहयोग बंद करने की घोषणा की थी। 64 पेज के दस्तावेज के मुताबिक जर्मनी चीन के साथ उन परियोजनाओं से पैसा निकालना चाहता है, जिनमें नॉलेज ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जर्मनी की गठबंधन सरकार का कहना है कि वह पूरी तरह दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से अलग नहीं होना चाहती है। जर्मनी एक्सपोर्ट पर निर्भर अर्थव्यवस्था है और चीन उसके लिए सबसे बड़ा बाजार है। बीजिंग के साथ तनाव का असर जर्मनी के निर्यात पर भी होगा। चीन का विदेश मंत्रालय जर्मन की न्यू चाइना पॉलिसी को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बता चुके हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.