ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खाया, सीखने गई थी तैराकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खा लिया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक घटना पलुम्पा इलाके की है। बच्ची मंगलवार दोपहर को तैराकी सीखने गई थी। जब देर रात तक परिवार को बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद मांगी। पुलिस ने इसके लिए पार्क के संचालक और वन विभाग की स्पेशल टीम बनाई। पुलिस को बुधवार की शाम स्विमिंग पूल के पास बच्ची के खून से लथपथ कपड़े मिले। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज किया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बच्ची के अवशेष मिले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह ही उन्हें इलाके में एक मगरमच्छ दिखा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने स्विमिंग पुल के आस-पास मगरमच्छ की मौजूदगी के निशान पाए, जिससे साफ हो गया कि बच्ची को मगरमच्छ ने खा लिया है। बच्ची के परिवारों के मुताबिक वे अपनी छुट्टी मनाने पलुम्पा आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने बच्ची के लिए स्विमिंग क्लास लगाई थी। इस घटना पर पलुम्पा के मुख्यमंत्री इवा लॉलर ने खेद जताया और कहा कि ये घटना दिल तोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ से लोगों की सुरक्षा के लिए और उपाय किए जाने बाकी हैं। लॉलर ने कहा कि वे इसके लिए 4 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी इलाके में मगरमच्छ की आबादी बढ़ती जा रही है। हम ऐसा होने नहीं दे सकते। हमें इस पर रोक लगाने की जरूरत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.