ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पाकिस्तान में एक मां-बेटी को रिश्तेदारों ने जिंदा दीवार में चुनवाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 1, 2024

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचा लिया। दोनों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला को दीवार में चुनवाने वाला उसी का देवर था, जिसका नाम सोहेल है। सोहेल ने अपने बेटों के साथ मिलकर महिला को एक कमरे में बद कर दिया और उसके बाहर चारों तरफ से दीवार खड़ी कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल उन्हें कई सालों से प्रॉपर्टी के लिए परेशान कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस को मौके से घर की प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

आपको बता दें, महिला का नाम तस्लीम है। तस्लीम ने पुलिस को बताया कि उसके पति अब्दुल हक की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर के बीच वाले हिस्से में रह रही थी। सोहेल पूरे घर को हड़पना चाहता था। पहले सोहेल ने तस्लीम को घर की बाकी जरूरी चीजों से वंचित रखा। इसके बाद शुक्रवार (28 जून) की दोपहर को उसकी पत्नी साइमा और उसके साले वसीम ने तस्लीम और उसकी बच्ची को धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने दीवार को चुनवा दिया। पुलिस ने लोगों को यकीन दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.