ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका में भारतवंशी कपल को 11 साल की जेल, रिश्तेदार से जबरदस्ती करवाते थे काम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 26, 2024

मुंबई, 26 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में एक भारतवंशी जोड़े ने अपने एक रिश्तेदार को स्कूल में पढ़ाने के बहाने अमेरिका लाकर 3 साल तक उससे जबरदस्ती पेट्रोल पंप और जनरल स्टोर पर काम कराया। अमेरिका की कोर्ट ने इस कपल को 11.25 साल (135 महीने) तक की जेल की सजा सुनाई है। 31 साल के भारतीय अमेरिकी नागरिक हरमनप्रीत सिंह और उनकी 43 साल की पत्नी कुलबीर कौर को पीड़ित व्यक्ति को 1.87 करोड़ रुपए का हर्जाना देने का भी आदेश दिया है। हरमनप्रीत और कुलबीर का अब तलाक हो चुका है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार को झूठा वादा करके अमेरिका लेकर आए। इसके बाद उसका पासपोर्ट और इमिग्रेशन दस्तावेज अपने पास रख लिया। आरोपी पीड़ित को प्रताड़ित करते हुए उससे घंटों तक अपनी दुकान पर काम करवाते थे। इस दौरान उसे बेहद कम पैसे देते थे। काम छोड़ने की कोशिश करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। यह मामला 2018 का है। पीड़ित से मार्च 2018 से लेकर मई 2021 तक जबरदस्ती काम करवाया गया। उससे साफ-सफाई, खाना बनाने, दुकान पर सामान जमा करने, कैश रजिस्टर संभालने जैसे काम करवाए जाते थे। वह लगातार 12-17 घंटों तक काम करता था। इसके बदले उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। साथ ही मेडिकल केयर और पढ़ाई की सुविधा से उसे दूर रखा गया। कपल पीड़ित पर दुकान में लगे कैमरे के जरिए नजर रखता था। उसे वापस भारत जाने की इजाजत नहीं दी जाती थी। पीड़ित का वीजा एक्सपायर होने के बाद हरमनप्रीत से जबरदस्ती उसकी शादी कुलबीर कौर से कर दी। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो कुलबीर उसके परिवार का पूरा पैसा और जायदाद ले लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मिले सबूत से यह भी पता चला कि वे पीड़ित रिश्तेदार के साथ मारपीट भी करते थे। उन्होंने उसके बाल खींचे थे और लात भी मारी थी। इसके अलावा जब पीड़ित ने छुट्टी मांगी थी तो उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.