ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

व्हाइट हाउस में मिले कोकीन के मामले की जांच हुई पूरी, बाइडेन जानते हैं कौन लाया कोकीन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 9, 2023

मुंबई, 9 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। व्हाइट हाउस में 2 जुलाई को मिले कोकीन के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेसिडेंट जो बाइडेन को सीक्रेट सर्विस ने उस शख्स का नाम बता दिया है जो व्हाइट हाउस में कोकीन लाया था। हालांकि, राष्ट्रपति उस शख्स का नाम उजागर करने से बच रहे हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया था कि हंटर ड्रग एडिक्ट रह चुके हैं और बहुत मुमकिन है कि वो ही व्हाइट हाउस में कोकीन लेकर आए हों। हालांकि, व्हाइट हाउस इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफिशियल रेसिडेंस व्हाइट हाउस में 2 जुलाई को व्हाइट पाउडर मिला था। लैब में जब जांच की गई तो यह नशीला पदार्थ कोकीन निकला। मामले की जांच सीक्रेट सर्विस की टीम के हवाले कर दी गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में शामिल एक फायर फाइटर के हवाले से कहा गया, हमने पाया कि वो व्हाइट पाउडर कोकीन हाइड्रोक्लोराइड था। हमने इसे बरामद करने के बाद बैग में डाला और बाहर ले गए।

व्हाइट हाउस कोकीन स्कैंडल पर 2 अमेरिकी वेबसाइट्स ने रिपोर्ट पब्लिश की हैं। द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में जो शख्स कोकीन लेकर गया था, उसका नाम सामने आ चुका है और सीक्रेट सर्विस ने अपनी रिपोर्ट प्रेसिडेंट बाइडेन को भी सौंप दी है। दूसरी तरफ सोल्जर ऑफ फॉरच्यून ने भी इसी खबर पर मुहर लगाई है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बाइडेन फैमिली के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही, दोनों ही रिपोर्ट में साफ कर दिया गया है कि प्रेसिडेंट बाइडेन को उस शख्स के बारे में जानकारी है जो व्हाइट हाउस की लाइब्रेरी में कोकीन रखकर गया था। इस बारे में दोनों ही मीडिया हाउसेज ने व्हाइट हाउस से जानकारी लेनी चाही, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। सोल्जर ऑफ फॉरच्यून ने तो प्रेसिडेंट बाइडेन के पर्सनल नंबर पर मैसेज के जरिए जवाब मांगा, लेकिन उसे कोई रिप्लाई नहीं मिला। मैग्जीन पब्लिशर सुसान कीटिंग ने बाइडेन से मैसेज पर पूछा, कम से कम यही बता दें कि आप उस कोकीन रखने वाले शख्स का नाम क्यों पब्लिक नहीं कर रहे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.