ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कमला हैरिस ने अमेरिका की प्रसिद्ध टॉक शो होस्ट को प्रचार के लिए दिए 8 करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कमला हैरिस ने अमेरिका की प्रसिद्ध टॉक शो होस्ट ओप्रा विन्फे को उनके प्रचार के लिए 8 करोड़ रुपए दिए थे। कमला हैरिस 19 सितंबर को ओप्रा के टॉक-शो 'द ओप्रा विन्फ्रे' शो में शामिल हुई थीं। इस शो को 400 लोगों ने अटेंड किया था। इसके अलावा 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वर्चुअली इस शो को अटैंड किया था। चुनाव से पहले फिलाडेल्फिया में आयोजित एक रैली में भी ओप्रा नजर आई थी, जहां उन्होंने कमला को समर्थन दिया था। प्रचार के दौरान ओप्रा ने कहा था, हम वैल्यू और इंटेग्रिटी के लिए वोट कर रहे हैं, हम नफरत पर मरहम लगाने के लिए वोट कर रहे हैं। ओप्रा की कंपनी को शो के लिए 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के बाद 8 करोड़ दिए गए। वाशिंगटन एग्जामिनर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कमला ने राष्ट्रपति चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। कमला की पार्टी ने अपनी चुनाव अभियान में 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च किया है। यह खर्च रिपब्लिकन पार्टी के खर्च से 3 हजार करोड़ ज्यादा है। रिपब्लिकन पार्टी ने 13 हजार करोड़ का खर्चा किया है।

आपको बता दें, चुनाव से एक दिन पहले कमला ने सात स्विंग स्टेट कॉन्सर्ट भी करवाए थे। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन कॉन्सर्ट्स में कमला की कैंपेन टीम ने 2 करोड़ डॉलर (168 करोड़ रुपए) से ज्यादा का खर्च किया था। यह खर्च और भी बढ़ सकता था, लेकिन कुछ सेलिब्रिटी कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो सके। कॉल हर डैडी नाम के एक टॉक-शो में भी कमला ने लाखों डॉलर खर्च किए थे। एलेक्स कूपर ने इस शो को होस्ट किया था, जिसे वॉशिंगटन के एक होटल में शूट किया गया था। कमला की चुनावी कैंपेन टीम ने होटल में एक सेट डिजाइन किया, जिसमें लाखों डॉलर खर्च किए गए। चुनावी खर्चे का सबसे बड़ा हिस्सा 7 राज्यों पर खर्च हुआ है। ये सात राज्य पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, एरिजोना और नेवाडा हैं। दोनों ही पार्टियों ने इन राज्यों की टेलीविजन ऐड पर 1.8 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किया। अकेले पेंसिल्वेनिया में 494 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। ये खर्चा जो बाइडेन की चुनावों से बाहर होने की घोषणा के बाद बढ़ा। मार्च से जुलाई में बाइडेन के बाहर होने की घोषणा तक विज्ञापन पर खर्चा 336 मिलियन डॉलर था। लेकिन घोषणा के एक महीने बाद यह खर्च 410 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो बाद में बिलियन के आंकड़े को पार कर गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.