ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार ने कहा, अफगानी नागरिक कर रहे देश में फिदायीन हमले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 4, 2023

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार का कहना है कि देश में अवैध तरीके से रह रहे अफगानिस्तान के नागरिक पाकिस्तान में फिदायीन हमले कर रहे हैं। इसलिए हमने इन्हें वापस भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए अफगानी लोगों को एक महीने की डेडलाइन दी गई है। हालांकि, इस फैसले को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गलत बताया है। दरअसल, पाकिस्तान में 17 लाख से ज्यादा अफगानिस्तान के नागरिक रहते हैं। इन्हें पाकिस्तान की सरकार ने वापस जाने के लिए 1 नवंबर तक का समय दिया है। कहा है कि अगर एक महीने में अफगानिस्तान नहीं लौटे तो उन्हें जबरदस्ती देश निकाला दे दिया जाएगा। इस पर अफगानिस्तान ने नाराजगी जाहिर की है।

तो वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने आरोप लगते हुए कहा, देश में हुए अब तक 24 फिदायीन हमलों में से 14 हमले अफगानिस्तान के नागरिकों ने किए हैं। हालांकि, तालिबान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। तालिबान का कहना है कि ये पाकिस्तान सरकार की सिक्योरिटी पॉलिसी में खामियां हैं। इसके लिए हमारे नागरिकों को जिम्मेदार ठहराना हमें गवारा नहीं है। वहीं, तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, हमारे नागरिकों की तरफ पाकिस्तान सरकार का ये रुख ठीक नहीं है। नागरिकों को वापस भेजने वाले प्लान पर उन्हें दोबारा सोच लेना चाहिए। अगर हमारे नागरिक इच्छा से वापस आना चाहते हैं तो ठीक है लेकिन उनके साथ जबरदस्ती करना गलत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.