ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पाकिस्तान ने कहा भारत बड़े पैमाने पर बना रहा हथियार, इससे साउथ एशिया को खतरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

मुंबई, 02 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। संयुक्त राष्ट्र संघ के एक कमीशन की बैठक में पाकिस्तान ने कहा साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश इस वक्त बड़े पैमाने पर हथियार बना रहा है। इससे इलाके की सुरक्षा को खतरा है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा, भारत ने कोल्ड स्टार्ट जैसी युद्ध लड़ने की नीतियां अपनाई हैं, जिससे पाकिस्तान पर अचानक हमले का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, कोल्ड सटार्ट नीति का मतलब जंग की स्थिति में सेना को परमाणु हमले के लिए तैयार करना है। अकरम ने आगे कहा कि हथियार खरीदने के मामले में भारत आज सबसे आगे है। कई देश उसे मिसाइलें, परमाणु और हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

मुनीर ने यह भी कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई एक्शन न होने की वजह से हालात और खराब हो गए हैं। मुनीर ने कहा, अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सही कदम नहीं उठाए तो यह वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, "20 साल पहले साउथ एशिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने का वादा किया गया था। एक देश (भारत) ने इसके बावजूद परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की। इससे हमें भी मजबूर होकर न्यूक्लियर वेपन बनाने पड़े। मुनीर अकरम ने आगे कहा, दशकों लंबे इस विवाद की वजह से 2 सेनाएं इतनी करीबी पर तैनात हैं। उनके पास घातक हथियार हैं, जिससे क्षेत्र की सिक्योरिटी सिचुएशन खराब है। कश्मीर में लगातार लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.