ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ साइन किया नया सिक्योरिटी पैक्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 3, 2023

मुंबई, 3 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ नया सिक्योरिटी पैक्ट साइन किया है। ये दावा एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इसी के साथ लंबे समय से दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बाद नया रक्षा सहयोग शुरू हो सकता है। वहीं पाकिस्तान को अमेरिका से नए हथियार मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, शाहबाज कैबिनेट ने कम्यूनिकेशन इंटर ऑपरेबिलिटी एंड सिक्योरिटी मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (CIS-MOA) को मंजूरी दे दी है। इस एग्रीमेंट को लेकर अभी किसी भी देश की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने US सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला से मुलाकात की थी। तब दोनों के बीच बाइलेट्रल के साथ डिफेंस के लेवल पर भी सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति बनी थी। आपको बता दे, पाकिस्तान और अमेरिका के बीच यह समझौता पहली बार 18 साल पहले अक्टूबर 2005 में हुआ था, जो 2020 में खत्म हो गया था। अब दोनों देशों ने फिर से इस पर साइन किया है। इससे पाकिस्तान और अमेरिका के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, ट्रेनिंग, वेपेन डील जैसी कई चीजें वापस शुरू हो सकती हैं। पाकिस्तानी सेना अमेरिकी कंपनियों के बनाए गए हथियार इस्तेमाल करती है। ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस समझौते के बाद अमेरिका फिर से पाकिस्तान को हथियार सप्लाई शुरू कर सकता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.