ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

यूरोपीय देशों की यूनिवर्सिटीज में कर रहे फिलिस्तीन समर्थित छात्र आंदोलन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 8, 2024

मुंबई, 08 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूरोपीय देशों में फिलिस्तीन समर्थित छात्र आंदोलन कर रहे है। बीते दिन यूरोपीय देश जर्मनी, फिनलैंड, डेनमार्क, इटली, स्पेन, फ्रांस, नीदरलैंड और ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर आंदोलन हुए। छात्रों की मांग है कि इजराइल के साथ कारोबार बंद किया जाए। इजराइल पर जंग रोकने का दबाव बनाया जाए। जर्मनी के बर्लिन की फ्री यूनिवर्सिटी में बीते दिन छात्रों ने कैंपस पर कब्जा कर लिया था। छात्रों ने 20 से ज्यादा तंबू लगाए थे। पुलिस ने छात्रों पर काली मिर्च स्प्रे करके खदेड़ा और तंबू हटा दिए। नीदरलैंड की एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी में पुलिस ने अब तक 169 छात्रों को हिरासत में ले लिया। अमेरिका से शुरू हुए इस प्रदर्शन में अब तक 2000 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं।

तो वहीं, ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के लॉन में छात्रों को प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। प्रदर्शनकारी छात्र कैंपस के अंदर तंबू लगा रहे हैं। जबकि, जर्मनी की बर्लिन की यूनिवर्सिटी ने तंबू लगाने वाले छात्रों पर एक्शन लिया। यूनिवर्सिटी ने कहा कि कैंपस में किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कैंपस पढ़ाई का हिस्सा हैं किसी लड़ाई झगड़े का नहीं। बर्लिन की लीपजिग यूनिवर्सिटी में भी आंदोलन हुआ, यहां 50 फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने तंबू लगाकर एक लिटरेचर हॉल पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें, नीदरलैंड की एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी में 3000 से ज्यादा लोगों ने कैंपस के अंदर तंबू लगा दिए। यूनिवर्सिटी के मेन स्टूडेंट विंग ने यहूदी और इजरायली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन खत्म करने की बात कही है। ऑस्ट्रिया की वियना यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने 20 से ज्यादा तंबू लगाए गए हैं। फिनलैंड की हेलसिंकी यूनिवर्सिटी के मेन गेट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने तंबू लगाना शुरू कर दिया है। ये फिनलैंड की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। डेनमार्क में छात्रों ने कोपेनहेग यूनिवर्सिटी में आंदोलन तेज हो गया। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कैंपस के नियम फॉलो करने को कहा है। इटली में दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक बोलोग्ना यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने तंबू लगा दिए हैं। स्पेन में छात्रों ने वेलेंसिया यूनिवर्सिटी के परिसर में प्रदर्शनकारियों ने एक हफ्ते पहले से ही तंबू लगाना शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.