ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मेक्सिको में दिखाई गई एलियन बॉडीज के अंग इंसानों जैसे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 16, 2023

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मेक्सिको की संसद में पिछले दिनों एलियन के शव पेश किए गए थे। मेक्सिकन जर्नलिस्ट और यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने दावा किया था कि ये शव पेरू की एक खदान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं। मोसान के मुताबिक, ये दुनिया के इतिहास में अब तक की सबसे अहम खोज में से एक है। मोसान के ऑफिस के एक स्टूडियो रूम में शीशे के बॉक्स में रखी इन एलियन बॉडीज को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। इस बीच रॉयटर्स ने इनकी करीब से तस्वीरें खींची। इन फोटोज में एलियन की इंसानों की ही तरह 2 आंखें, एक मुंह, 2 हाथ, 2 पैर मौजूद हैं। हालांकि, इसके हाथों में सिर्फ 3 उंगलियां नजर आ रही हैं। मोसान के मुताबिक, वो साबित कर सकते हैं कि ये बॉडीज पृथ्वी पर मौजूद किसी भी जीव से एकदम अलग हैं। संसद में सुनवाई के दौरान मोसान ने दावा किया था कि ये एलियन शव हजार साल पुराने हैं और इनका धरती के जीवों से कोई ताल्लुक नहीं है।

मोसान ने ये भी बताया कि 2 बॉडीज में से एक फीमेल एलियन है, जिसके शरीर में एग भी थे। रॉयटर्स के मुताबिक, मोसान के दफ्तर में चारों तरफ एलियन और UFO से जुड़े आर्टवर्क्स मौजूद हैं। मोसान ने इन दोनों शवों को क्लारा और मॉरीशियो नाम दिया है। मोसान ने सोशल मीडिया और सुनवाई के दौरान एलियन के शवों पर हुई DNA टेस्टिंग और कार्बन डेटिंग से जुड़े टेस्ट की रिपोर्ट भी साझा की। साथ ही, रॉयटर्स की अपील पर एक मेक्सिकन वैज्ञानिक ने इस रिपोर्ट का आंकलन किया। उनके मुताबिक, रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जो पृथ्वी पर मौजूद जीवन से अलग हो। मोसान ने रॉयटर्स को बताया कि ये टेस्ट असल में इन एलियन बॉडीज पर नहीं हुए थे। दरअसल ये किसी और शव पर हुए थे जो फिलहाल पेरू में ही मौजूद है। हालांकि, मोसान ने दावा किया कि वो भी एक एलियन की ही बॉडी थी, जो इन बॉडीज से बिलकुल भी अलग नहीं थी। मोसान ने उसका नाम विक्टोरिया रखा है। उन्होंने बताया कि इन 2 शवों पर टेस्ट इसलिए नहीं किए गए, जिससे इन्हें नुकसान न पहुंचे और जरूरत पड़ने पर सबूत के तौर पर पेश किए जा सकें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.