ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राष्ट्रपति ने दी जानकारी, पुतिन के तख्तापलट की कोशिश करने वाले प्रिगोजिन गायब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 6, 2023

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की बागी प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन बेलारूस से जा चुके हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, प्रिगोजिन अब हमारे देश में नहीं है। वो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग या मॉस्को में होंगे। हालांकि, उनकी एक्जेक्ट लोकेशन की जानकारी किसी के पास नहीं है। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, लुकाशेंको ने बताया कि वैगनर यूनिट्स के बेलारूस में शिफ्ट होने को लेकर भी अभी रूस ने कोई फैसला नहीं लिया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, बुधवार को प्रिगोजिन से जुड़ा एक बिजनेस जेट सेंट पीटर्सबर्ग से मॉस्को रवाना हुआ था। इसके बाद ये जेट गुरुवार को दक्षिणी रूस रवाना हो गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि इसमें प्रिगोजिन सवार थे या नहीं।

तो वहीं, इससे पहले बीते दिन रूस के स्टेट टीवी ने प्रिगोजिन के खिलाफ अभी भी कार्रवाई होने का दावा किया था। मीडिया हाउस ने कहा था कि रूस में वैगनर के विद्रोह को लेकर तेजी से जांच जारी है। स्टेट टीवी ने इस दौरान एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें रूसी अधिकारी सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के हेडक्वार्टर और प्रिगोजिन के घर की तलाशी लेते नजर आ रहे थे। वीडियो में प्रिगोजिन के ऑफिस में कई ऐसे बॉक्स दिखाई देते हैं जिसमें रूबल (रूसी रुपए) और डॉलर्स के कई बंडल मौजूद थे। इसके अलावा प्रिगोजिन के बंगले से एक हेलिकॉप्टर, हथियारों का जखीरा और कई विग्स भी बरामद किए गए। वहीं राष्ट्रपति लुकाशेंको ने बताया कि वो जल्द ही पुतिन से मुलाकात कर प्रिगोजिन को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा- प्रिगोजिन पूरी तरह से आजाद हैं और पुतिन उन्हें मारने के लिए कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.