ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

प्रिगोजिन को मिला जेलेंस्की के कत्ल का टास्क, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस में प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बीते महीने बगावत की नाकाम कोशिश करने के बाद वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन पुतिन से दो बार मिले। यह दावा दो अलग अलग रिपोर्ट्स में किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रिगोजिन और पुतिन की पहली मुलाकात बगावत नाकाम होने के ठीक पांचवें दिन यानी 29 जून को मॉस्को में हुई थी। दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विद्रोही नेता और पुतिन की एक और सीक्रेट मीटिंग 1 जुलाई को देर रात हुई। इसमें प्रिगोजिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के कत्ल का फरमान सुनाया गया। पहली मुलाकात की पुष्टि क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन कर चुके हैं। प्रिगोजिन और पुतिन की 29 जून को जो मुलाकात हुई, उसकी पुष्टि क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन दिमित्री पेस्कोव ने की। कहा, ये सही है कि 24 जून को जो गलत वाकया पेश आया, उसके पांचवें दिन यानी 29 जून को प्रेसिडेंट और वैगनर चीफ मिले। मुलाकात तीन घंटे चली। इस दौरान दो और लोग मौजूद थे। बातचीत का न्योता पुतिन की तरफ से दिया गया था। फिलहाल, यही बताया जा सकता है।

वहीं, पुतिन और प्रिगोजिन की दूसरी मुलाकात के बारे में दावा फ्रेंच पब्लिकेशन ‘लिबरेशन’ ने किया है। सोमवार को पब्लिश इसकी रिपोर्ट में इंटेलिजेंस सोर्सेज के हवाले से दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया, पुतिन ने अपने खिलाफ बगावत करने वाले प्रिगोजिन से एक मुलाकात 1 जुलाई को भी की थी। सच्चाई ये है कि 24 जून की बगावत की कोशिश के बाद से प्रिगोजिन रूस से बाहर नहीं गए। जिन खबरों में यह दावा किया गया था कि उन्हें बेलारूस भेज दिया गया है, वो गलत हैं और बेलारूस सरकार भी इसकी पुष्टि कर चुकी है। इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया, दावा किया जा रहा है कि वैगनर चीफ प्रिगोजिन से कहा गया है कि वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को कत्ल करें और उनका सिर क्रेमलिन लेकर आएं। यह दावा नोबेल प्राइज विनर दिमित्री मुरातोव ने एक यूट्यूब चैनल पर किया। मुरातोव ने ये भी कहा कि प्रिगोजिन बगावत के लिए कभी पुतिन से माफी नहीं मांगेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.