ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिकी में सूअर की किडनी लगवाने वाले रिचर्ड रिक की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 12, 2024

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में सूअर की किडनी वाले 62 साल के रिचर्ड रिक स्लेमैन की मौत हो गई। रिचर्ड को मार्च में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की किडनी लगाई गई थी। डॉक्टरों ने कहा था कि यह किडनी कम से कम 2 सालों तक रिचर्ड के शरीर में ठीक से काम कर सकती है। जिस अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया गया था, उसने बताया कि रिचर्ड की मौत की वजह सूअर की किडनी नहीं थी। ट्रांसप्लांट करने वाली टीम ने रिचर्ड की मौत पर दुख जताया है। रिचर्ड ऐसे पहले शख्स थे, जिनके शरीर में सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। इससे पहले सूअर की किडनी को सिर्फ ब्रेन-डेड व्यक्ति के शिरीर में ट्रांसप्लांट किया गया था।

आपको बता दें, वहीं 2 व्यक्तियों को सूअर का दिल भी लगाया जा चुका है। हालांकि, सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही उनकी मौत हो गई थी। रिचर्ड का पहला किडनी ट्रांसप्लांट साल 2018 में हुआ था। हालांकि, वह किडनी भी फेल हो गई थी और उन्हें दोबारा डायलिसिस करवानी पड़ी थी। कुछ समय बाद डायलिसिस में भी काफी दिक्कतें आने लगीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने सूअर की किडनी लगाने का सुझाव दिया। रिचर्ड की मौत के बाद उनके परिजनों ने ट्रांसप्लांट करने वाली टीम का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की वजह से हमें रिचर्ड के साथ कुछ और समय बिताने को मिला। रिचर्ड इस सर्जरी के लिए तैयार हुए थे ताकि दुनियाभर में उनके जैसे दूसरे मरीजों को जीने की एक नई उम्मीद मिल सके। रिचर्ड की सर्जरी के एक महीने बाद अप्रैल में न्यू जर्सी की लीजा पिसानो नाम की महिला को भी जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की किडनी लगाई गई थी। इसके अलावा उसे मकैनिकल पंप भी लगाया गया था, जिससे उसका दिल धड़कता रहे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.