ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्कल से दोबारा मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 29, 2024

मुंबई, 29 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्कल से दोबारा माफी मांगी है। पुतिन ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने चांसलर मर्केल को कुत्ते से डराने की कोशिश की थी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था। दरअसल, ये घटना 2007 की है। जब एंजेला मर्केल और पुतिन की मुलाकात हो रही थी। इस मीटिंग के दौरान वहां पर पुतिन का पालतू लैब्राडोर कुत्ता ‘कोनी’ आ गया था। इससे मर्केल काफी डर गई थीं। तब ये मामला काफी चर्चा में रहा था। 17 साल बाद अब यह घटना फिर से चर्चा में इसलिए है क्योंकि एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण 'फ्रीडम' में किया है। यह किताब 26 नवंबर को रिलीज हुई है। मर्केल ने इसमें अपने 16 साल के कार्यकाल के दौरान राजनीतिक और निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। 273 पेज की यह किताब 30 से ज्यादा देशों में बिक रही है।

एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण में लिखा है, मुझे पता था कि पुतिन कभी-कभार विदेशी मेहमानों के साथ मीटिंग में अपने पालतू कुत्ते को भी ले आते हैं। साल 2006 में मॉस्को में उनसे मुलाकात से पहले मैंने अपने एक सहयोगी के जरिए पुतिन की टीम को संदेश भिजवाया और कहा कि मेरी मीटिंग के दौरान कुत्ते को वहां न लाएं। क्योंकि मुझे कुत्तों से डर लगता है। चांसलर मर्केल ने लिखा है कि तब पुतिन ने मेरी बात मानी थी और अपने पालतू कुत्ते के बिना मुझसे मिलने आए थे। तब उन्होंने मुझे एक बड़ा सा खिलौने वाला कुत्ता गिफ्ट किया था और कहा था कि यह काटता नहीं है। एंजेला मर्केल ने किताब में आगे लिखा है, एक साल बाद रूस के सोची में मेरी और पुतिन की फिर से मुलाकात हुई। मैं उनसे बातचीत कर ही रही थी कि एक बड़ा सा कुत्ता कमरे में आ गया। मैंने उसे अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन वह मेरे बिल्कुल नजदीक आ गया। इससे असहज हो गई। सामने कैमरे थे और फोटोग्राफर तस्वीरें खींच रहे थे। मर्केल ने आगे लिखा है कि पुतिन का चेहरा बता रहा था कि उन्हें ये देखकर अच्छा लग रहा है। शायद वह देखना चाहते थे कि मैं मुश्किलों में कैसे बर्ताव करती हूं। वह अपनी ताकत का छोटा सा प्रदर्शन कर रहे थे। मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की और फोटोग्राफर्स पर ध्यान देने की कोशिश की और सोचा कि यह समय भी बीत जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.