ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताई वैगनर चीफ प्रिगोजिन की मौत की वजह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार वैगनर चीफ प्रिगोजिन की मौत की वजह पर बात की है। पुतिन ने कहा- प्रिगोजिन के प्लेन में विस्फोट अंदर रखे ग्रेनेड बमों के फटने से हुआ था। गुरुवार को पुतिन ने कहा- प्रिगोजिन के प्लेन पर कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ था, बल्कि उसके अंदर ही ब्लास्ट हुआ था। विमान के अंदर मिले शवों पर विस्फोटकों के सबूत मिले हैं। इसमें हैंड ग्रेनेड के टुकड़े शामिल हैं। ब्लैक सी के पास स्थित सोची शहर में एक मीटिंग के दौरान पुतिन ने कहा, जांच अधिकारियों को इस बात की भी जांच करनी चाहिए थी कि क्या विस्फोट में मरने वालों ने शराब और ड्रग्स ली थी या नहीं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि इस हादसे में मरने वालों का पोस्टमार्टम हुआ था या नहीं।

पुतिन ने बताया कि प्रिगोजिन का प्लेन क्रैश होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के कार्यालयों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान वहां से करीब 832 करोड़ रुपयों के साथ 5 किलो कोकीन बरामद हुई थी। वैगनर आर्मी के भविष्य पर एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा- ऐसे ग्रुप्स पर अभी देश में कोई कानून नहीं है।रूस में उनके काम करने का अनुभव कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। अभी रूस में इस बात को लेकर एक राय नहीं बन पाई है कि देश को इनकी जरूरत है या नहीं। पुतिन ने आगे कहा, मैं एक बात साफतौर पर बता सकता हूं कि वैगनर आर्मी के हजारों लड़ाके अब तक रूस की आर्म्ड फोर्स के साथ कॉन्टैक्ट साइन कर चुके हैं। प्रिगोजिन के प्लेन में ग्रेनेड कहां से आए और ये कैसे फट गए इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रूस की जांच एजेंसी ने अब तक अपनी आधिकारिक रिपोर्ट भी पेश नहीं की है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.