ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका में फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों का आंदोलन जारी, 1300 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 2, 2024

मुंबई, 02 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में पुलिस की सख्ती के बावजूद फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों का आंदोलन जारी है। अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अब तक 30 यूनिवर्सिटीज से 1300 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स में प्रदर्शन पुलिस ने खत्म करवाया। पुलिस ने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शनकारियों के कई कैंप्स हटाए। कार्रवाई के दौरान कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कॉलेज कैंपस से 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स ने आदेश दिया है कि प्रदर्शनकारी छात्र या तो कैंपस छोड़ दें या गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें। वहीं, कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक बुधवार देर रात UCLA के कैंपस में फिलिस्तीन समर्थक छात्रों का एक गुट इजराइल समर्थक छात्रों से भिड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल समर्थक लोहे के रॉड और पेपर स्प्रे लेकर उस इलाके में आ गए जहां फिलिस्तीन समर्थक छात्र मौजूद थे। उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक छात्रों पर हमला किया। एना नाम की एक छात्र ने दावा किया कि पुलिस चुपचाप खड़ी झड़प देखती रही। काफी समय तक कुछ नहीं किया गया।

तो वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद 7 बार मिडिल ईस्ट का दौरा किया है। अपने 7वें दौरे के आखिरी दिन बुधवार को ब्लिंकन ने हमास से मांग की है कि वे सीजफायर डील को स्वीकार करें। तेल अवीव में इजराइली राष्ट्रपति हेर्जोग से मुलाकात के दौरान ब्लिंकन ने कहा, 'हम जल्द से जल्द सीजफायर के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि सभी इजराइली बंधक घर लौट सकें। हमास इसमें रुकावट पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने प्रस्ताव दिया है, इसे स्वीकार करने का समय अभी है। साथ ही, अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइल-हमास जंग रुकवाने को लेकर प्रस्तावित सीजफायर डील में शुरुआत में 33 इजराइली बंधकों को छोड़ने की मांग की है। इसके बदले में इजराइल अपनी जेलों में कैद फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। साथ ही, इजराइल गाजा में भी अपने हमलों को रोकेगा। हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने बुधवार रात लेबनान के टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस डील को स्वीकार नहीं करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में हमास के प्रेस ऑफिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इस डील को लेकर उनका रुख नकारात्मक है, वो फिर भी उस पर बातचीत करने को तैयार हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.