ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारत के खिलाफ आतंकी फरहतुल्लाह गोरी ने किया जंग का ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 14, 2024

मुंबई, 14 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें आतंकी भारत के खिलाफ जंग की घोषणा कर रहा है। गोरी लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा है। हालांकि ISI ने यह वीडियो किस प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खुफिया मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, गोरी के वीडियो के जरिए ISI भारत में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सांप्रदायिक एकता को नुकसान पहुंचाना है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक गोरी के सामने आने के बाद अब पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि आतंकी एक भगोड़ा भारतीय है जो पाकिस्तान में मौजूद नहीं है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल बताया था कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के जिस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, वो फरहतुल्लाह गोरी ही चला रहा था। वो इसमें IS के आतंकी भर्ती करने का काम करता था।

तो वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरी और उसकी टीम न केवल IS के नाम पर युवाओं का ब्रेनवॉश करती है, बल्कि उन्हें लुभाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा के सोशल मीडिया पेज भी बनाती है। एक एंटी-टेरर पुलिसकर्मी ने मीडिया को बताया कि गोरी एक आतंकी फाइनेंसर के रूप में भी काम करता है और भारत में मुस्लिम युवाओं को देश के खिलाफ विद्रोह करने के लिए भड़काता है। इसके लिए वो फेसबुक, टेलीग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स के एक नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। दरअसल, आतंकी फरहतुल्लाह गोरी कई सालों से गायब चल रहा था। साल 2019 में टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसके कुछ वीडियो और मैसेज सामने आए। इसमें वो युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए मैसेज शेयर कर रहा था। इनमें वो अबू सूफियान और सरदार नाम से जाना जाता है। फरहतुल्लाह दिल्ली, गुजरात और हैदराबाद की पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। गोरी ने हैदराबाद में STF के दफ्तर पर फिदायीन हमले के अलावा हैदराबाद में RSS दफ्तर समेत कई नेताओं पर आतंकी हमले करवाए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वो इस समय पाकिस्तान में मौजूद है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.