ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

WTO की बैठक में भारत विरोधी बयान देने वाले राजदूत को हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 1, 2024

मुंबई, 01 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत के विरोध के बाद थाईलैंड ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) की बैठक से अपनी राजदूत पिमचनोक वोंकोर्पोन पिटफील्ड को वापस बुला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह अब थाईलैंड के विदेश सचिव बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, WTO में मंत्री स्तर का सम्मेलन UAE के अबु धाबी में चल रहा है। इसमें कृषि पर चर्चा के दौरान थाईलैंड ने आरोप लगाया कि भारत पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (PDS) के लिए सब्सिडी पर अनाज खरीदकर उसे एक्सपोर्ट कर देता है। यह व्यापार नियमों के खिलाफ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड के इन आरोपों को अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई विकसित देशों ने समर्थन भी किया। इसके बाद भारत ने विरोध में उन बैठकों को बॉयकॉट किया, जिनमें थाईलैंड मौजूद था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने देश में मौजूद थाईलैंड के राजदूत के सामने भी मामले में विरोध जताया है। भारत की तरफ से बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने WTO चीफ नगोजी ओकोन्जो-इविआला, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के मंत्रियों के सामने विरोध भी जताया। गोयल ने कहा- भारत WTO में कनसेंसस बनाने में अहम भूमिका निभाता आया है लेकिन कुछ देश इसे तोड़ रहे हैं। भारत WTO के न्याय सिद्धांतों पर कायम है। हम चाहते हैं कि यहां लिए गए सभी फैसले भारत के किसानों और मछुआरों के हित में हों।

भारतीय अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, थाईलैंड की राजदूत की ओर से दिए गए तथ्य गलत हैं। भारत में चावल की जितनी पैदावार होती है, उसका 40% ही फूड सिक्योरिटी के लिए सब्सिडी पर दिया जाता है। बाकी का चावल, जिन्हें सरकारी एजेंसियां नहीं खरीदती हैं, उसे ही एक्सपोर्ट किया जाता है। बता दें कि WTO ने सब्सिडी को लेकर एक सीमा तय कर रखी है। दरअसल, WTO मानता है कि किसानों या स्थानीय उत्पादकों को सब्सिडी देना गलत है। इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर असर पड़ता है। WTO के सब्सिडी नियमों के मुताबिक, कोई भी विकासशील देश अपने यहां पैदा हुए चावल का कुल 10% ही सब्सिडी के तौर पर दे सकते हैं। विकसित देशों के लिए यह सीमा 5% है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.