ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

टाइटन पनडुब्बी बनाने वाली कंपनी के को-फाउंडर 'नर्क' तक जाएंगे, 664 फीट गहरी गुफा है डीन ब्लूहोल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 29, 2024

मुंबई, 29 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी को बनाने वाली कंपनी ओशनगेट के को-फाउंडर समुद्र में एक नई यात्रा पर जाने वाले हैं। गुइलर्मो सोनलाइन एक पनडुब्बी के जरिए बहामास के डीन्स ब्लू होल की स्टडी के लिए जाएंगे। यह समुद्र में मौजूद दुनिया की तीसरी सबसे गहरी गुफा है, जिस पर अब तक कोई रिसर्च नहीं हुई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, बहामास के लोग इसे नर्क का दरवाजा भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल यहां कई लोगों की जान जाती है। डीन ब्लूहोल पानी के अंदर बनी 664 फीट गहरी गुफा है, जो बहामास के एक द्वीप के पास है। यह 15 हजार साल पहले बनी थी। बेहद गहरी होने की वजह से इस पर आज तक कोई खास रिसर्च नहीं हो पाई है।

वहीं, गुइलर्मो के साथ वैज्ञानिक केनी ब्रॉड और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट पैराजिनस्की भी इस यात्रा पर जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू होल के सतह पर समुद्र की सतह की तुलना में 20 गुना ज्यादा प्रेशर होगा​​​​​। गुइलर्मो ने साल 2009 में स्टॉकटन रश के साथ मिलकर ओशनगेट कंपनी स्थापित की थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह कंपनी छोड़कर ब्लू मार्बेल कंपनी की स्थापना की। वहीं स्टॉकटन रश पिछले साल समुद्र में टाइटन पनडुब्बी के हादसे में मारे गए थे। गुइलर्मो ब्लू होल की यात्रा पर कब जाएंगे, इसकी तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.