ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 2, 2024

मुंबई, 02 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर जोशुआ डीन की मौत हो गई है। अमेरिका के केन्सास राज्य में रहने वाले जोशुआ 45 साल के थे और बोइंग की सप्लायर कंपनी स्पिरिट में क्वालिटी ऑडिटर का काम करते थे। उनके वकील और परिवार ने डीन की मौत का कारण सीरियस स्किन इन्फेक्शन बताया। बोइंग के दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा विमान हैं। इससे पहले मार्च में मामले से जुड़े गवाह जॉन बर्नट ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

उनकी मां ने बीते दिनों एक पोस्ट में बताया था कि डीन अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। उनको स्किन इन्फेक्शन से सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसका दो हफ्ते तक अस्पताल में इलाज चला था। ये बीते दो महीनों में बोइंग से जुड़े दूसरे व्हिसलब्लोअर की मौत का मामला है। वो जॉन बर्नट की मौत से गवाह थे। डीन ने अक्टूबर 2022 में बोइंग के विमान मैक्स 737 में मैन्युफैक्चरिंग में गलतियां बताई थी। उनके मुताबिक, बोइंग विमान में प्रेशर बल्कहेड लगाने के लिए गलत तरीके से होल्स ड्रिल किए गए हैं। ये बल्कहेड कैबिन प्रेशर के लिए जिम्मेदार होते हैं। डीन ने स्पिरिट शेयरधारक मुकदमे में गवाही दी थी और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के पास शिकायत दर्ज कराई थी। स्पिरिट ने अप्रैल 2023 में डीन को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ लेबर में भी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.