ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जाकिर नाइक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से मिला, लाहौर की मस्जिद में दिया भाषण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 19, 2024

मुंबई, 19 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में वांटेड इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लोगों के साथ देखा गया। इंडिया टुडे के मुताबिक जाकिर लाहौर की बादशाही मस्जिद में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहां उसने लगभग 1.5 लाख लोगों की भीड़ के बीच भाषण दिया। इस दौरान उसे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मुजम्मिल इकबाल हाशमी, मुहम्मद हारिस धर और फैसल नदीम के साथ देखा गया।
अमेरिका ने इन तीनों को 2008 से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया हुआ है। इस मीटिंग के बाद फैसल नदीम और मुजम्मिल हाशमी ने जाकिर की यात्रा को प्रमोट करने के लिए ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया।

जाकिर बीते दिनों पाकिस्तान पहुंचा था। वह यहां एक महीने की यात्रा पर आया है। उसकी यह यात्रा स्टेट गेस्ट के तौर पर है, जो आमतौर पर विदेशी देशों के हाई प्रोफाइल नेताओं को दी जाती है। जाकिर की आतंकवादियों के साथ बैठकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा की है। भारत ने जाकिर की यात्रा की निंदा की है। आपको बता दें, जाकिर 2016 से भारत में वांटेड है। उस पर भड़काऊ भाषण देने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद फैलाने के आरोप हैं। दरअसल, जुलाई 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5 आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। इस घटना की जांच में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें से एक ने बताया था कि वो जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित है। इसके बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मामले की जांच की। शुरुआती जांच के बाद भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उस पर 2016 में UAPA और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद वह भारत से भागकर सऊदी अरब चला गया था। वहां से मलेशिया चला गया और तब से वहीं रह रहा है। वहां मलेशिया के तत्कालीन PM महाथिर मोहम्मद ने उसे सरकारी संरक्षण मुहैया कराया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.