ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

केरल का एक हजार साल पुराना पिसरिक्कल भगवथी देवी मंदिर ,राज्य के 108 देवी तीर्थों में से एक है|

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

'भगवान का अपना देश' कहा जाने वाला केरल जहा समुद्री तटों ,हिल स्टेशन और बैकवाटर के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद प्राचीन मंदिर पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।
केरल के चालकुडी में मौजूद पिसरिक्कल भगवथी मंदिर करीब हजार साल पुराना है। ये तीर्थ केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल है। इस मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मुख्य मूर्तियां शामिल हैं। आमतौर पर सभी भक्त इन्हें भद्रकाली अम्मन कहते हैं।
अम्मन की प्रतिमा के अलावा यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मुख्य मूर्ति के हाथ में शंख और चक्र है। यहां सालाना त्योहार “मीनम” भव्य तरीके से हर साल मनाया जाता है। त्योहार के आठवें दिन लड़कियां तेल के दीपक, फूल और हल्दी से देवी की पूजा करती हैं।
यहां नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां सुबह से शाम 5 बजे तक ही दर्शन किए जा सकते हैं।
एक मान्यता के अनुसार ,एक प्रसिद्ध संत ने अपनी सिद्धि को माता को समर्पित कर दिया था जिससे सांप के काटने के जहर का असर खत्म हो जाता था |
इस वजह से इसे विष हरिक्कल अम्मा से भी जाना जाता था। जो बाद में बदलकर पिसरिक्कल हो गया। अभी भी यहां के प्रसाद का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। मलायम कलैंडर के थूलम महीने में आने वाली अमावस्या को दोपहर में यहां स्नान और दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसे ववरावृत्त कहा जाता है।



भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.