ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Aaj Ka Panchang: माघ माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Photo Source :

Posted On:Friday, February 7, 2025

7 February Panchang 2025 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: 7 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:10 − 12:53 मिनट है। राहुकाल 11:10 − 12:31मिनट तक है। चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे।

🌕🌞 श्री सर्वेश्वर पञ्चाङ्गम् 🌞 🌕
------------------------------------------------
🚩🔱 धर्मो रक्षति रक्षितः🔱 🚩
🌅पंचांग- 07.02.2025🌅
युगाब्द - 5125
संवत्सर - कालयुक्त
विक्रम संवत् -2081
शाक:- 1946
ऋतु- शिशिर __ उत्तरायण
मास - माघ _ शुक्ल पक्ष
वार - शुक्रवार
तिथि- दशमी 21:25:39
नक्षत्र रोहिणी 18:38:59
योग ऐन्द्र 16:15:24
करण तैतुल 10:07:19
करण गर 21:25:39
चन्द्र राशि - वृषभ till 30:20
चन्द्र राशि - मिथुनfrom 30:20
सूर्य राशि - मकर

🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩
✍️ माघ दशमी

🍁 अग्रिम (आगामी पर्वोत्सव 🍁

🔅 जया एकादशी व्रत
. 08 फरवरी 2025
(शनिवार)
🔅 भीष्म द्वादशी
. 09फरवरी 2025
(रविवार)
🔅 प्रदोष व्रत
. 10 फरवरी 2025
(सोमवार)
🔅 सत्य पूर्णिमा व्रत
. 12 फरवरी 2025
(बुधवार)

🕉️🚩 यतो धर्मस्ततो जयः🚩🕉️

|| विश्वास जीवन का आधार ||

🌞 विश्वास ही जीवन का आधार है। विश्वास के अभाव में जीवन धूप में कुम्हलाई लता के समान हो जाता है। स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे कि सब कुछ चले जाने के बाद भी जिसके बल पर पुनः वह सब कुछ पाया जा सकता है वह आपका "विश्वास" ही है। स्वयं पर विश्वास, अपने कर्म पर विश्वास और परमात्मा के प्रति विश्वास रखने से सब कुछ फिर से प्राप्त किया जा सकता है।

🌞 यदि विश्वास ही नहीं होगा तो जीवन में आनंद और सौंदर्य के पुष्प भी नहीं खिल सकेंगे। विश्वास न होने पर जीवन, मूल विहीन वृक्ष के समान है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विश्वास आवश्यक है। अपने में विश्वास हो, अपनों में विश्वास हो और प्रभु में विश्वास हो तो जीवन शांत, सुखी और आनंदमय बन जाता है। विश्वास में अद्भुत सामर्थ्य है। विश्वास के बल पर मनुष्य को ही नहीं अपितु परमात्मा को भी वश में किया जा सकता है।

जय जय श्री सीताराम👏
जय जय श्री ठाकुर जी की👏
(जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।)
ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य
पुजारी -श्री राधा गोपाल मंदिर, (जयपुर)


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.