ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

25 मार्च का इतिहास (25 March Ka Itihas) : हरित क्रांति के जनक का जन्मदिन, और क्या खास जानें

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 25 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं। इस दिन भारत की महान स्वाधीनता सेनानी उषा मेहता का जन्म हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उषा मेहता ने ब्रिटिश साम्राज्य पर अपने भरपूर कौशल से प्रहार किया। इसके अलावा यह दिन कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग के जन्म के लिए जाना जाता है। हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले बोरलॉग को उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
  • 1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
  • 2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
  • 2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
  • 2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
  • 2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
  • 2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1965 - मोहन यादव - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1948 - फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
  • 1943 - तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।
  • 1933 - वसंत गोवारिकर - पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1932 - अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी - भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1927 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1914 - नॉर्मन बोरलॉग - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
  • 1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

25 मार्च को हुए निधन

  • 2020 - निम्मी - भारतीय सिनेमा में 60 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री थीं।
  • 2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
  • 1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1931 - गणेशशंकर विद्यार्थी - प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.