ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

आज के दिन ही आएं थे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे, जानें 10 फरवरी का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 10, 2024

साल 1952 में इसी दिन पहली बार आम चुनाव के नतीजे घोषित किये गये थे. इस चुनाव में कांग्रेस ने 489 लोकसभा सीटों में से 364 सीटें जीतीं. इस प्रकार पंडित जवाहर लाल नेहरू पहले लोकप्रिय रूप से निर्वाचित प्रधान मंत्री बने। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) कांग्रेस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनाव में सीपीआई ने 16 सीटें जीतीं.

1818: अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।
1846: जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।
1921:महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1921: ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
1970: मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ
1952: आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1990: बृहस्पति की ओर जा रहा गैलीलियो अंतरिक्ष यान शुक्र के सामने से गुजरा।
1996: शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने डीप ब्लू शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर बनाया। मानव मस्तिष्क को चुनौती देने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मैच हुआ, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले साल डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा.
2005: ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और उनकी पुराने मित्र कैमिला पार्कर की शादी की तारीख की घोषणा की गई।
2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। नवंबर 2008 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
2010: पाकिस्तान में पेशावर के निकट खैबर दर्रा क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला। बचाव और राहत टीमों को भी निशाना बनाया गया. इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 17 लोगों की मौत हो गई.
2013: इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.