ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए देने होंगे 4500 रुपये! सामने आई ये सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Monday, August 8, 2022

आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर ना जाने कितने ही मैसेज वायरल होते हैं जिसमें किसी ना किसी बात को लेकर दावा किया जाता हैं । कुछ ऐसा ही मैसेज आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि, केंद्र सरकार योजना चला रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार शुरू करने या विस्तार करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है । इसके आगे इस वायरल मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि, इस योजना के तहत, यदि आप समय पर ऋण चुकाते हैं, तो ऋण की ब्याज दर भी माफ कर दी जाती है। इस बीच योजना के लाभार्थियों से स्वीकृति पत्र सत्यापन और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने करने के लिए भी कहा जा रहा है ।

इसके आगे इस वायरल मैसेज में कहा गया है कि, इसके लिए 4500 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। मगर जब इस वायरल मैसेज की सच्चाई का पीआईबी ने पता किया तो पाया कि, ये तो पूरी तरह से फर्जी हैं और सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह फर्जी मैसेज मुद्रा योजना के लेटर पैड पर तैयार किया गया है । इसे देखकर किसी को शक हो सकता है। इस तरह के मैसेज आम जनता को ठगने की कोशिश करते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.