ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Fact Check News in Hindi :क्या रेलवे ने निकाला लकी ड्रॉ? सिर्फ जानकारी देकर जीत सकते हैं इनाम, जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 2, 2022

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लकी ड्रॉ का मैसेज वायरल हो रहा है जो कि रेलवे से जुड़ा है और इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लकी ड्रा खेलकर किसी को भी धन की प्राप्ति हो सकती है। इस वायरल मैसेज में आगे कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत जानकारी मांगने पर छह हजार रुपये जीतने का मौका मिलेगा । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये मैसेज @RailMinIndia के नाम से सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा है । पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है और उन्होंने कहा कि, यह लकी ड्रा भी फर्जी है । इसमें व्यक्तिगत जानकारी लेकर छह हजार रुपये जीतने का लालच दिया जा रहा है जो कि एक घोटाला हैं और इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।

इसके आगे पीआईबी का कहना है कि कृपया इस फर्जी लॉटरी संदेश को साझा करने से बचें । गौरतलब है कि इस तरह के मैसेज भेज कर ठग आपको ठगी का शिकार बन सकते हैं । इसके आगे पीआईबी का कहना है कि इस तरह के फर्जी लकी ड्रॉ की बदौलत स्कैमर्स आपकी जानकारी चुरा लेते हैं और बाद में इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जाता है ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.