ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Fact Check News : क्या खुफिया विभाग को मिलने वाली है बड़ी ताकत? जानें पूरा सच

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 19, 2022

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, एक बिल के जरिए खुफिया विभाग को और ताकत दी जा रही है, जिसके तहत वह किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा सकता है और मामले की जांच कर सकता है और इतना ही नहीं, खुफिया विभाग लोगों को पूछताछ के लिए कभी भी और कहीं भी बुला सकता हैं । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये दावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हो रहा है । इतना ही नहीं इसके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि, ऐसा बिल संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है । ऐसे में पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।

इस वायरल मैसेज के बारे में पीआईबी की टीम ने ट्वीट कर इस मैसेज को शेयर किया है । इस संदेश में कहा जा रहा है कि, सरकार खुफिया ब्यूरो को यह अधिकार देने जा रही है कि वे पूछताछ के लिए किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कह सकते हैं । इस मैसेज के बारे में पीआईबी फैक्ट चेक ने स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है । इसके आगे पीआईबी की टीम ने कहा ​है ​कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी हैं और इसके आगे कहा है कि, सरकार ऐसा कोई फैसला नहीं करने जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.