ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इतिहास के पन्नों में - 18 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

गांधी जी का सत्याग्रह- देश में आजादी का बिगुल फूंकने वालों के अनगिनत नाम हैं। महात्मा गांधी ने इस संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया था। भारत में उनके सत्याग्रह का महामंत्र बिहार के चंपारण से शुरू हुआ था। नील की खेती के लिए किसानों को मजबूर करने के खिलाफ वे 15 अप्रैल, 1917 को चंपराण के मुख्यालय मोतीहारी पहुंचे थे। वे जसौली गांव के रास्ते में थे कि अंग्रेजी सरकार का नोटिस मिला। वे लौट आए, पर सरकार का हुक्म मानने से इनकार कर दिया। फिर वह ऐतिहासिक 18 अप्रैल का दिन आया, जब उन्होंने न्यायालय में स्पष्ट किया कि वह आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के पक्ष में मानवता के आधार पर पहुंचे हैं। चकित कोर्ट और सरकार के लिए तय करना मुश्किल हो गया कि क्या करें। गांधीजी के विरुद्ध मुकदमा वापस ले लिया गया और उन्हें किसान से दुर्व्यवहार मामले की जांच की अनुमति दे दी गई।

इतिहास में 18 अप्रैल की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-


1859: आजादी के लिए क्रांति के नायक तात्या टोपे को 1857 के संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी दे दी गई।

1902: डेनमार्क ने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1948: नीदरलैंड्स के हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव में भूदान आंदोलन शुरू किया।

1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में निधन।

1968: अमेरिका का नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण।
1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 ‘सम्राट अशोक’ बम्बई पहुंचा।

1978: आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

1980: जिम्बाब्वे का ब्रिटेन से आजादी का ऐलान।

1991: केरल देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित।

1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।

1991: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

2008: भारत और मैक्सिको के बीच नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.