ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बिना वैक्सीन इंजेक्शन लगाने का वीडियो भारत का नहीं है | जानिए सच |

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

१ मई से १८ साल से ऊपर से सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी यह बड़ा फैसला कोरोना महामारी की दूसरी लहर में वैक्सीनेशन तेज करने के लिए सरकार ने लिया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि खाली सिरिंज के जरिए वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है |

वायरल पोस्ट में दावा है कि हॉस्पिटल में मरीजों को नकली वैक्सीन लगाई जा रही है और असली वैक्सीन ज्यादा दाम में बाजार में बेचीं जा रही है । वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'ध्यान से देखें ...वैक्सीन लगाए बिना इंजेक्शन निकाला जा रहा है। इसलिए सतर्क रहें। हॉस्पिटल में बड़ा रैकेट चलाया जा रहा है। वायरल वीडियो को मैक्सिको में राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक संस्थान का है। खबर सामने आने के बाद हेल्थवर्कर को नौकरी से निकाल दिया गया था।
न्यूज वेबसाइट Aristegui Noticias में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो मैक्सिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सिक्योरिटी (IMSS) का है |

IMSS ने जानकारी देते हुए लिखा कि मामला ३ अप्रैल का है। वीडियो में जो युवक दिख रहा है उसे बाद में वैक्सीन लगाई गई। स्पष्टीकरण में कहा गया कि वॉलेंटियर से गलती हुई थी।

तो इससे यह साबित हो जाता है कि वीडियो भारत का नहीं बल्कि मैक्सिको का है। वीडियो को भारत के नाम पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है |



भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.