ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 4, 2024

भारत में किसानों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। लाभार्थी किसान अब 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये की किस्त आ सकती है. इस बीच जानिए आधार कार्ड के जरिए पीएम किसान चेक करने की प्रक्रिया क्या है?

योजना से कौन लाभ उठा सकता है?

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने की कुछ शर्तें हैं। यदि किसान इस योजना के अनुसार निम्नलिखित बातों पर खरा उतरता है तो उसे इसका लाभ मिल सकता है।

आवेदक किसान भारतीय होना चाहिए।

  • लाभार्थी किसान किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास बैंक खाता होना चाहिए।
  • जहां पहले केवल 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान ही इसका लाभ उठा सकते थे, वहीं अब सभी किसान इसका लाभ उठा सकेंगे।

आधार कार्ड से पीएम किसान चेक करने की प्रक्रिया

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि खाते में किस्त आई है या नहीं? तो आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं. यह काम आपके आधार कार्ड से कुछ ही सेकंड में हो जाएगा. जानें आधार नंबर से किश्तों के बारे में जानने का आसान तरीका.
  • सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ खोलें।
  • होमपेज खुल जाएगा.
  • फार्मर्स कॉर्नर पर नीचे जाकर आपको "नो योर स्टेटस" दिखेगा उस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • नए पेज में ऊपर दिए गए नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर विकल्प पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • बाद में मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा.
  • नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भरें और फिर 'गेट डेटा' पर क्लिक करें।
  • अंत में आपको पीएम किसान हप्ता के बारे में पूरी जानकारी दिखाई देगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.