ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

सुनील शेट्टी ने की सूरज पंचोली की तारीफ़ – कहा, "यह मौका भगवान ने दिया है"

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 29, 2025

मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में केसरी वीर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बड़े ही जोश और उत्साह के साथ हुआ। इस मौके पर फिल्म के कलाकार सुनीलशेट्टी, सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा, डायरेक्टर प्रिंस धीमान और प्रोड्यूसर कणुभाई चौहान मौजूद थे। इस ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा की कहानीबहादुर योद्धा हमीरजी गोहिल की है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े थे।

इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने सूरज पंचोली की मेहनत और उनकी ज़िंदगी के संघर्षों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, “इस बच्चे ने बहुत मेहनतकी है। ज़िंदगी में बहुत कुछ झेला है। हर किसी को दूसरा मौका मिलता है, और मुझे लगता है यह मौका खुद महादेव ने दिया है। फिल्म में आपनेइसका असर देखा तो आप भी मानेंगे।”

सुनील शेट्टी ने सूरज को अपने बेटे अहान शेट्टी से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, “जब भी मैं सूरज को स्क्रीन पर देखता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मेरा अपनाबेटा अहान है। सूरज ने दिल से मेहनत की है, और मैं उसके लिए दुआ करता हूं कि यह फिल्म चले और वह जादू रचे जिसकी हम सभी को उम्मीद है।”इस भावुक बात ने दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे इवेंट में तालियों की गूंज सुनाई दी।

केसरी वीर फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। ये फिल्म न केवल एक योद्धा की बहादुरी की कहानी है, बल्कि उसमें कामकर रहे कलाकारों के असली जज़्बात और संघर्षों को भी दर्शाती है। अब सबकी निगाहें सूरज पंचोली की इस दमदार वापसी पर टिकी हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.