ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

3000 मौतें, 8.5 लाख केस... कोरोना ने भारत ही नहीं एक महीने में दुनियाभर को डराया

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 23, 2023

कोरोना एक बार फिर दुनिया को डराने लगा है. पिछले एक महीने में पूरी दुनिया में कोरोना के 8.5 लाख नए मामले सामने आए हैं. WHO ने कहा कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना के मामलों में 52% की बढ़ोतरी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के मुताबिक, चार हफ्ते में पूरी दुनिया में कोरोना से 3 हजार लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 28 दिनों की तुलना में इन चार हफ्तों में मौतें भी 8% बढ़ गईं।

17 दिसंबर तक दुनियाभर में 77 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.WHO के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में दुनिया भर में 118,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 1600 आईसीयू में हैं. अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी पिछले दिनों की तुलना में 23% बढ़ गई है। WHO के मुताबिक, ओमीक्रॉन वैरिएंट JN.1 के कारण कोरोना में बढ़ोतरी हुई है। यह काफी संक्रामक है.

क्या पुराना टीका JN.1 पर प्रभावी है?

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के तेजी से फैलने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या मौजूदा टीके इससे बचाव कर पाएंगे। WHO ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन JN.1 और SARS-CoV-2 से होने वाली गंभीर बीमारी और मौत से बचाने में सक्षम है। WHO ने कहा कि वह JN.1 वैरिएंट पर लगातार नजर रख रहा है।WHO ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका लगवाने, मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, WHO ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर टेस्ट कराने की भी सलाह दी है.

भारत में कोरोना के 752 मामले सामने आ चुके हैं

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं. 21 मई के बाद से एक दिन में यह सबसे अधिक मामले हैं। वहीं एक्टिव केस भी बढ़कर 3,420 हो गए हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की जान चली गई है. जान गंवाने वालों में 2 केरल, 1-1 राजस्थान और कर्नाटक से हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,33,332 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले गुरुवार को देशभर में 640 मामले मिले थे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.