ताजा खबर
सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान बेचने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ई-कॉमर्स कंपनी पर ठोका 6 लाख का जु...   ||    महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...   ||   

बिहार में कोहरे के कारण 17 ट्रेनें हुई लेट, 6 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भी हुई देरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 18, 2024

मुंबई, 18 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देशभर में ठंड के कारण कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। बिहार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से 17 ट्रेनें लेट हो गईं। 6 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भी देरी हुई। मध्य प्रदेश में भी सर्द हवा चलने का दौर लगातार जारी है। अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलने की तैयारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर के बाद से MP में सर्दी फिर बढ़ेगी। साथ ही, मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सोमवार को तापमान सामान्य से 2 डिग्री रहने की उम्मीद है। देश में दिल्ली सबसे ठंडा प्रदेश है। यहां रविवार को तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल जाने वाली सड़क भी कुछ देर के लिए बंद हो गई।

तो वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु में आज और कल यानी 18 और 19 नवंबर को राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, राज्य में राज्य में पहले ही रात भर भारी बारिश हो चुकी है, डेल्टा क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई है। तमिलनाडु के कई जिलों में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने बताया कि वेदारण्यम में सबसे ज्यादा 17.5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद कोडियाकराई में 13.4 सेमी बारिश हुई। तिरुवरुर में भी भारी बारिश हुई। थिरुथुराईपोंडी में सिर्फ दो घंटों में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। तंजावुर में पट्टुकोट्टई क्लॉक टॉवर और बस स्टेशन सहित कई जगहों पर पानी भर गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.