ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 9, 2023

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। साथ ही राजस्थान में 159, मध्य प्रदेश में 94 और छत्तीसगढ़ में 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। राजस्थान की यह पहली, मध्य प्रदेश की चौथी और छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट है।

आपको बता दें, पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट दिया है। इसके अलावा राजस्थान से पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट दिया है। इनमें नरेंद्र कुमार को मंडावा से, किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से, बाबा बालकनाथ को तिजारा से, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से, दिया कुमारी को विद्याधर नगर से और देवजी पटेल को सांचौर से टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की है। सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से, गोमती साय पत्थलगांव से और बिलासपुर से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.