ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

दिल्ली शराब घोटाले मामले में​​ ED ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 15, 2024

मुंबई, 15 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली शराब घोटाले मामले में​​ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है। इससे पहले ED ने BRS नेता कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी शुरू की थी। तलाशी और कार्रवाई के बाद उन्हें पहले हिरासत में लिया गया। उसके बाद अरेस्ट किया गया। BRS नेता पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद कविता को ED दिल्ली लेकर जा रही है। कविता की गिरफ्तारी का फैसला पहले ही कर लिया गया था। टिकट बुक भी कर दी गई थी।

तो वहीं, कविता के घर ED की कार्रवाई की जानकारी मिलते केसीआर उनके घर पर पहुंचे, लेकिन अफसरों और CRPF ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। KCR ने जांच अधिकारी से सवाल पूछा कि कविता को बिना ट्रांजिट वारंट के कैसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ​​​​​​अधिकारियों ने SC में कविता को गिरफ्तार नहीं करने की बात कही थी और अब गिरफ्तार कर रही है। आपके अधिकारियों को कोर्ट में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। केसीआर का दावा है कि अधिकारी जानबूझकर आए।

आपको बता दें, मार्च 2023 में ED ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में के.कविता का नाम भी शामिल किया था। ED ने जांच को लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में पेश किए थे। इसमें कविता का नाम भी था। उन पर AAP नेताओं को 100 करोड़ भुगतान कराने का आरोप है। ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक अमित अरोड़ा ने अपने बयानों में TRS नेता के नाम का खुलासा किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि कविता 'साउथ ग्रुप' नाम की एक शराब लॉबी की एक मुख्य लीडर थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया। ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को हिरासत में लिया था। अरुण को के कविता का करीबी माना जाता है। पिल्लई पर आरोप है कि उसने शराब नीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए भेजे थे। एक और अन्य शराब कारोबारी अमनदीप ढल को भी ED की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.