ताजा खबर
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||   

ED ने MUDA केस में सीएम सिद्धारमैया और अन्य की 300 करोड़ की अचल संपत्तियां की जब्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 17, 2025

मुंबई, 17 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ED ने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) जमीन घोटाला केस में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और अन्य की 300 करोड़ कीमत की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। यह जानकारी शुक्रवार को ED ने दी। जांच एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। इसके तहत इन लोगों की 142 प्रॉपर्टियां सीज की गई हैं। ED के जारी बयान में कहा, 'जब्त की गई संपत्तियां अलग-अलग लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। ये लोग रियल एस्टेट व्यवसायी और एजेंट के तौर पर रूप में काम कर रहे हैं।'

दरअसल, MUDA पर आरोप है कि उसने कई लोगों को कम कीमत पर कई प्रॉपर्टियां दी थीं। इनमें सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को मैसूरु में पॉश इलाके में दी गईं 14 साइट्स भी शामिल हैं। ये साइट्स मैसूरु के कसाबा होबली स्थित कसारे गांव में उनकी 3.16 एकड़ जमीन के बदले दी गई थीं। 14 साइट्स 3 लाख 24 हजार 700 रुपए में आवंटित की गई थीं। हालांकि, इस 3.16 एकड़ जमीन पर पार्वती का कोई कानूनी अधिकार भी नहीं था। ये जमीन पार्वती के भाई मल्लिकार्जुन ने उन्हें 2010 में गिफ्ट में दी थी। MUDA ने इस जमीन को अधिग्रहण किए बिना ही देवनूर स्टेज 3 लेआउट विकास किया था।

ED जांच में खुलासा हुआ है, पूर्व MUDA आयुक्त डीबी नटेश ने श्रीमती बीएम पार्वथी को इन साइट्स के अवैध आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन 14 साइट्स के अतिरिक्त कई अन्य साइट्स को भी MUDA ने रियल एस्टेट व्यापारियों को मुआवजे के रूप में अवैध रूप से आवंटित किया। इन साइट्स को बाद में ऊंचे दामों पर बेचा गया और भारी मात्रा में अघोषित नकदी जुटाई गई। इस धन को बाद में वैध स्रोत से प्राप्त दिखाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी/डमी व्यक्तियों और प्रभावशाली लोगों के नाम पर साइट्स आवंटित की गईं। साथ ही, अवैध लेन-देन में शामिल MUDA के अध्यक्ष और आयुक्त से संबंधित अचल संपत्ति, नकदी और साइट्स बरामद की गई हैं। अवैध रूप से प्राप्त धन का उपयोग संपत्तियों की खरीद, लग्जरी वाहनों और सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया। इस धन को पूर्व MUDA आयुक्त जीटी दिनेश कुमार के रिश्तेदारों के नाम से भी घुमाया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.