ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

तमिलनाडु में अन्नामलाई की तस्वीर पहनाकर काटा बकरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 6, 2024

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु भाजपा टीम ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो पर एक्शन की मांग की। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बीच सकड़ पर एक बकरा काट रहे हैं, जिसके गले में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की तस्वीर बंधी है। इस वीडियो को लेकर पत्रकारों ने अन्नामलाई सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर डीएमके कार्यकर्ता मुझे लेकर इतने गुस्से से भरे हैं, तो मैं यहीं कोयंबटूर में हूं। उस निर्दोष बकरे की जान बख्श देते। तमिलनाडु भाजपा के वाइस-प्रेसिडेंट और पार्टी प्रवक्ता नारायनन तिरुपति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया X हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी निंदा की थी। इस वीडियो को राज्य भाजपा यूनिट ने भी शेयर किया। तिरुपति ने लिखा कि सड़क के बीचों-बीच बकरा काटने का और अन्नामलाई के खिलाफ नारे लगाते हुए उनकी हार को सेलिब्रेट करना ये दिखाता है कि पॉलिटिकल पार्टियां तमिलनाडु में भाजपा के बढ़ने से डरी हुई हैं। ये वीडियो ये भी दिखाता है कि हमारी विपक्षी पॉलिटिकल पार्टियां किस हद तक नीचे गिर सकती हैं। तिरुपति ने आगे लिखा कि इस वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि छोटे बच्चों को अन्नामलाई के खिलाफ नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। बच्चों के मन में नफरत और गुस्सा भरना गलत है और ये विरोधियों की घटिया पॉलिटिक्स दिखाता है। हम इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि अन्नामलाई के राजनीतिक विरोधियों ने इस तरीके से अपनी जीत को सेलिब्रेट किया है, अन्नामलाई की तस्वीर वाले बकरे का गला काटकर। ये क्रूरता है। सनातन विरोधी इंडी गठबंधन अगर सत्ता में आ गया तो ऐसे ही हिंदुओं की हत्या की जाएगी। शुरुआती डेटा बताता है कि 2024 में 4 में से 3 मुस्लिमों ने कांग्रेस अलायंस के लिए वोट किया था। 2019 में यह आंकड़ा 4 में से 2 मुस्लिम था। कांग्रेस अब मुस्लिम लीग है। ये लोग तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक ये SC/ST/OBCs से रिजर्वेशन लेकर मुस्लिमों को नहीं दे देते। हमें इन्हें हर हाल में रोकना होगा। तमिलनाडु की 39 सीटों में सबसे बड़ी पार्टी DMK बनी। यह कांग्रेस का सहयोगी दल है। डीएमके ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। MDMK को 1 सीट मिली। वहीं, CPI, CPI (M) और VCK को दो-दो सीटें मिलीं। एक सीट पर IUML और MDMK ने जीती। कोयंबटूर से भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे के. अन्नामलाई हार गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.