ताजा खबर
सफ एक रात की नींद पूरी न होने पर दमाग में क्या होता है वशेषज्ञों ने बताया चौंकाने वाला सच   ||    सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगी प्राचीन जापानी तकनीक: लकड़ी की कंघी और मसाज का जादू   ||    यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    वरुण, पूजा और मृणाल ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में बढ़ाया एंटरटेनमेंट का लेवल   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    जब माँ-बेटा पहुंचे स्टूडियो साथ-साथ: रणबीर कपूर और नीतू सिंह की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्य...   ||   

जयराम रमेश ने कहा, नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री पहले मणिपुर जाएं, इसके बाद स्पेस में, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेस जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को स्पेस में जाने से पहले मणिपुर जाना चाहिए। जयराम रमेश ने कहा, 1 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मणिपुर में संवैधानिक तंत्र खत्म हो गया है। कल बुधवार को कोर्ट ने फिर कहा कि वह राज्य सरकार पर भरोसा नहीं कर सकती। फिर भी नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री बातों के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने एक टीवी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि PM मोदी भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के यात्री हो सकते हैं। एस सोमनाथ ने कहा कि PM मोदी के स्पेस जाने पर पूरे देश को गर्व होगा। इसरो चीफ से सवाल किया गया था कि अगर मोदी स्पेस जाने का फैसला करते हैं तो क्या आप खुश होंगे? इसके जवाब में एस सोमनाथ ने कहा, 'बिल्कुल, मुझे बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी हम अपनी पहली ह्यूमन स्पेस फ्लाइट की क्षमताओं को विकसित करना चाहते हैं। हम चाहेंगे कि प्रधानमंत्री जब भी स्पेस की यात्रा करें, तो भारतीय स्पेस फ्लाइट से जाएं। इसके लिए गगनयान का पूरी तरह से तैयार होना जरूरी है। मैं गगनयान के तैयार होने, उसके सफल होने और PM की यात्रा के लिए पूरी तरह से क्वालिफाई होने का इंतजार करूंगा।' एस सोमनाथ ने यह भी कहा कि इस वक्त गगनयान जैसे मिशन के लिए किसी VIP या अन्य उम्मीदवार के नाम पर विचार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस ऑपरेशन में बहुत ज्यादा स्किल और ट्रेनिंग की जरूरत होती है, जिसमें कई साल और महीने लगते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.