ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

मुंबई के मुलुंड में मराठी लोगों को नहीं दिए जा रहे घर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 28, 2023

मुंबई, 28 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई के मुलुंड इलाके में मराठी भाषियों को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। मुलुंड (मुलुंड पश्चिम) में एक व्यक्ति ने कहा कि वे एक मराठी व्यक्ति को घर नहीं देंगे। अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई हे। मुलुंड में हुई घटना के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि, एक मराठी आदमी को घर देने से मना करने वालों में यह घमंड कहां से आया। संजय राउत ने कहा, यह सिर्फ मुलुंड में किसी मराठी व्यक्ति को जगह न देने का मामला नहीं है। एकनाथ शिंदे को इस मसले पर जवाब देना चाहिए। मराठी लोगों का अपमान करने की ये साजिश कामयाब नहीं होगी। संजय राउत ने कहा, जो लोग कहते हैं कि हमारी शिवसेना असली है, वे बेनकाब हो गए हैं.' तृप्ति देवरुखकर के आंसू बेकार नहीं जाएंगे।

तो वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुलुंड में नाराज मनसे कार्यकर्ता इस मामले में आरोपी शख्स से जवाब मांगने पहुंच गए। शख्स की उम्र को देखते हुए उसे समझाया गया और माफी मांगने को कहा गया। इस घटकाक्रम का वीडियो भी जारी किया गया। वीडियो में शख्स कहता नजर आ रहा है कि मुझसे गलती हो गई, मैं मराठी मानुष से माफी मांगता हूं। दरअसल, तृप्ती देवरूखकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि मुलुंड इलाके में मराठी भाषियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया गया और जवाब मांगने पर उनकी पिटाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि, जब वह मुलुंड पश्चिम इलाके में शिव सदन बिल्डिंग में किराए के लिए ऑफिस की जगह तलाशने गईं तो मालिक ने उन्हें यह कहते हुए धक्का दे दिया कि हम मराठी लोगों को ऑफिस नहीं देंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.