ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

मोदी ने अलीगढ़ की जनसभा में कहा, इंडी गठबंधन की नजर आपकी संपत्ति पर है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ की जनसभा में कहा, पिछली बार जब अलीगढ़ आया था, तब अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही। इंडी गठबंधन की नजर आपकी संपत्ति पर है। नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है, वे लोग उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे।' कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है। इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो की है।

मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। यही कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। आपको बता दें, अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के समर्थन में पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। मोदी ने मंच से ‘राधे-राधे’ बोल कर संबोधन की शुरुआत की और जनता से बोलने के लिए इजाजत भी मांगी।

मोदी ने कहा कि आपके एक एक वोट का बहुत महत्व है। पहले आए दिन बॉर्डर पर बम गोले चलते थे। गोलियां चलती थीं। आए दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे। तिरंगे में लिपटकर उनका शरीर घर लौटता था। आज यह सब बंद हो गया है। सबकी बोलती बंद हो गई है। उनकी तोप-बंदूक और बारूद बिक गए। पहले आतंकी आए दिन बम फोड़ते थे। सीरियल ब्लास्ट होते थे। अयोध्या को नहीं छोड़ा, काशी को नहीं छोड़ा। हर बड़े शहर में आए दिन धमाके होते थे। अब सीरियल बम ब्लास्ट केस में भी फुल स्टॉप लग गया है। आप जब कमल के निशान पर आप लोग बटन दबाएंगे तो यह वोट सीधा मोदी को जाएगा। मैं यह वोट मोदी के लिए मांगने आया हूं। एक तरफ फसल की कटाई का समय है। शादी-ब्याह का समय है और गर्मी तो पूछिए नहीं। है सबकुछ है। लेकिन, देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। देश का इतना बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। हमें सब छोड़कर वोट करना है। सुबह-सुबह वोट करने पहुंचिए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.