ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 17 जून 2025: G-7 समिट में नहीं मिलेंगे पीएम मोदी और ट्रंप, वापस लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच चुके हैं। इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में वे कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। हालांकि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब कोई बातचीत नहीं होगी, जो पहले तय थी। लेकिन मोदी जी अन्य कई प्रमुख नेताओं जैसे फ्रांस के इमैनुएल मैक्रो, जापान के शिगेरु इशिबा, ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज, ब्रिटेन के कीर स्टारमर और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वैश्विक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी और भारत के लिए नई कूटनीतिक सफलताएं सामने आ सकती हैं।

देश में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जोर पकड़ रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें क्योंकि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का भी माध्यम है।

गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई। तीन मकान ढह गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन मलबे के कारण बाहर खड़ी कार को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।

सुरक्षा और आतंकवाद के मोर्चे पर भी बड़ी खबर आई है। फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने साफ कहा है कि हालिया पहलगाम आतंकी हमले के पीछे वित्तीय सहायता का हाथ था। जून में इस कमेटी की बैठक है, जिसमें भारत पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल करने के लिए जोरदार दवाब बनाएगा। यह भारत के लिए कूटनीतिक क्षेत्र में बड़ी जीत मानी जा रही है।

राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस झूठों की डीलर और फर्जी खबरों की फैक्ट्री है। उन्होंने कांग्रेस के उन दावों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि भारत को G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया गया और पाकिस्तान के असीम मुनीर को अमेरिकी सेना दिवस पर बुलाया गया। साथ ही भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार जाति जनगणना पर कोई यू-टर्न नहीं ले रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.