ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

Weather Alert: शीतलहर और कोहरे के बाद कड़कड़ाती ठंड से कंपा उत्तर भारत, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 23, 2024

मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. न केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बल्कि लगभग पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड और शीतलहर कहर बरपा रही है।मौसम विभाग ने कहा है कि कड़ाके की ठंड जारी रहेगी और इस हफ्ते लोगों को गलन भरी ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जधा की दिल्ली में लगभग दो सप्ताह से शीतलहर चल रही है। सुबह घना कोहरा और दिन भर बर्फीली हवाओं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई दिनों के बाद सोमवार दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। आईएमडी ने मंगलवार को ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह की शुरुआत बर्फीली हवा और कोहरे के साथ हुई है.

28 जनवरी के बाद ठंड कम होने लगेगी

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी से ठंड कम होने लगेगी. उसके बाद फागुनी हवाएं चलने की उम्मीद है जिससे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। उत्तर भारत में कोहरे और ठंड से हालात बेहाल हैं तो वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण केरल, सिक्किम, असम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से कोहरे से ढके रहे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.