ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

केजरीवाल के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बनाया गया 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 25, 2024

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। इस बोर्ड ने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन केजरीवाल को दिन में दो बार 5 दिन इंसुलिन की कम मात्रा वाला डोज दें। 5 दिन बाद फिर केजरीवाल की हेल्थ का रीव्यू किया जाएगा। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। इसमें आरोप लगाया कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल में 24 घंटे CCTV की निगरानी में रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के लिए तिहाड़ टॉर्चर हाउस बन गया है। वहीं, तिहाड़ के अफसर ने बताया कि जेल के डॉक्टर केजरीवाल की हेल्थ पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें घर का खाना और डॉक्टर की तरफ बताई गईं दवाएं दी जा रही हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश हो रही है। उन्हें डायबिटीज के लिए इंसुलिन और अन्य दवाएं भी नहीं दी जा रहीं। दरअसल, केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। 1 अप्रैल से वे तिहाड़ जेल में हैं। 7 मई तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ी दी गई थी।

संजय सिंह ने हिंदी में पीएम मोदी और एलजी सक्सेना को लेटर लिखा। इसमें कहा कि जेल में मुख्यमंत्री को 23 दिन बाद इंसुलिन दी गई। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए संजय ने ये भी लिखा, लोकतंत्र में विपक्ष का होना भी जरूरी है। सरकारें आती जाती रहेंगी, राजनीतिक पार्टियां बनती टूटती रहेंगी, लेकिन देश रहना चाहिए, लोकतंत्र हमेशा रहना चाहिए। संजय सिंह ने पूछा कि क्या ये केजरीवाल का अपराध है कि उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करवाई, गरीबों को अच्छा इलाज दिया, लोगों को मुफ्त बिजली और पानी, महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दिया। केजरीवाल के बुजुर्ग माता पिता अपने बेटे को मिल रही प्रताड़ना से दुखी हैं। वहीं, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक शहादत करार देकर अपना अस्तित्व बचाना चाहती है। केवल दिल्ली ही नहीं, देश की जिन 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ रही है, वहां के लोगों ने उन्हें खारिज करने का मन बना लिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.