ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, PM मोदी मुस्लमानों से नफरत करते हैं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 12, 2024

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में हिंदुत्व है। यही उनकी सच्चाई है। वे मुस्लमानों से नफरत करते हैं। साल 2002 से मोदी लगातार यही बोलते आए हैं। इसी वजह से वे दो बार देश के पीएम बने। लेकिन अब लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें हराना है। PM मोदी की रिटायरमेंट पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं लगता वे 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे। मोदी जी खुद नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराना पड़ेगा। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारत को मुस्लिम प्रधानमंत्री मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन देश में हिजाब पहने वाली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी। मैं यह दिन देखने के लिए शायद जिंदा ना रहूं, लेकिन ये जरूर होगा।

उन्होंने आगे कहा, PM मोदी कहते हैं मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। ये सारी बातें बेकार और बकवास है। वे G20, चंद्रयान, विकसित भारत, विश्वगुरु और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बातें भूल चुके हैं। सभी चीजों को उन्होंने कचरे में डाल दिया है। वे उसी एजेंडे पर वापस आ गए हैं, जो उन्होंने शुरू किया था। वे आगे भी ऐसे ही एजेंडा जारी रखेंगे। आपको बता दें, हैदराबाद में 13 मई को चौथे फेज में वोटिंग होगी। यहां से भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने पहली बार हैदराबाद सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। हैदराबाद क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं। AIMIM के पास गोशा महल को छोड़कर सभी 6 सीटों पर कब्जा है। इनमें बहादुरपुरा, चंद्रयानगुट्टा, चारमीनार, गोशामहल, कारवां, मलकपेट और याकूतपुरा शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.