ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

बीजेपी कैंडिडेट माधवी लता ने हैदराबाद के एक बूथ पर वोटर्स के ID मांगे, चेहरे से बुर्का हटवाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी कैंडिडेट माधवी लता ने हैदराबाद के एक बूथ पर कुछ मुस्लिम महिला वोटर्स के ID मांगे। उनके चेहरे से बुर्का हटवाया और ID से मिलान की। इस पर विवाद छिड़ गया है। माधवी हैदराबाद से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले पर हैदराबाद कलेक्टर ने कहा कि माधवी लता के खिलाफ धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तो वहीं, माधवी लता ने कहा, मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है। अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं। इससे पहले माधवी लता हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के आजमपुर में मतदान केंद्र संख्या 122 के दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां वरिष्ठ नागरिक मतदाता तो आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। उनमें से कुछ गोशामहल के निवासी हैं, लेकिन उनके नाम रंगारेड्डी की सूची में जोड़ दिए गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.