ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

Jammu and Kashmir Encounter: राजौरी में एनकाउंटर के दौरान दो अफसरों समेत 4 शहीद, 3 आतंकियों में से भी एक ढेर

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 23, 2023

पीर पंजाल पहाड़ियों के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अभी भी 3 आतंकियों को घेर रखा है और मौके पर मुठभेड़ जारी है. खबर है कि एक आतंकी भी मारा गया है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीदों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. इनमें भारतीय सेना के दो अधिकारी और दो जवान शामिल हैं. आतंकियों की गोलीबारी में कई अन्य जवान घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक रिपोर्ट में दो कैप्टन समेत 4 लोगों के शहीद होने का दावा किया गया है, लेकिन भारतीय सेना ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक दो कैप्टन और एक जवान समेत कुल 3 लोग शहीद हो चुके हैं.

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को राजौरी जिले के धरमसाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब तलाशी दल बाजीमल इलाके में पहुंचे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं सुरक्षा बलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. आतंकियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के एक कैप्टन रैंक के अधिकारी और एक जवान गोली लगने से शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है.

सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, लेकिन कैप्टन रैंक का एक अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए हैं. शहीदों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.